घटना की हो उच्चस्तरीय जांच : राधेश्याम

Published at :04 Oct 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
घटना की हो उच्चस्तरीय जांच : राधेश्याम

गोड्डा : माकपा नेता डॉ राधेश्याम चौधरी ने बड़कागांव की घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि बड़कागांव की घटना परिस्थिति हालात को देखते हुए उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग व दोषियों पर सख्त कारवाई की मांग माकपा करती है. सरकार जनता के हित की बात करती है, लेकिन ऐसी निर्मम हत्या होने […]

विज्ञापन

गोड्डा : माकपा नेता डॉ राधेश्याम चौधरी ने बड़कागांव की घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि बड़कागांव की घटना परिस्थिति हालात को देखते हुए उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग व दोषियों पर सख्त कारवाई की मांग माकपा करती है. सरकार जनता के हित की बात करती है, लेकिन ऐसी निर्मम हत्या होने से सरकार की दोहरी नीति की पोल खुल गयी है.

जनता की लाश पर सरकार उद्योग लगाना चाहती है. फायरिंग में मारे गये चार आंदोलनकारियों के परिवारों को पांच पांच लाख का मुआवजा दिया जाये. डॉ चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola