दुर्गापुर की टीम ने बड़ा सिमड़ा को हराया

Published at :04 Oct 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर की टीम ने बड़ा सिमड़ा को हराया

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन पेनाल्टी सूट आउट से विजेता का हुआ फैसला विजेता 51 व उपविजेता को मिला 41 हजार का पुरस्कार बोआरीजोर : प्रखंड के बड़ा सिमड़ा खेल मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया. फाइनल मुकाबले में दुर्गापुर टीम ने पेनाल्टी सूट आउट में बड़ा सिमड़ा […]

विज्ञापन

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

पेनाल्टी सूट आउट से विजेता का हुआ फैसला
विजेता 51 व उपविजेता को मिला 41 हजार का पुरस्कार
बोआरीजोर : प्रखंड के बड़ा सिमड़ा खेल मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया. फाइनल मुकाबले में दुर्गापुर टीम ने पेनाल्टी सूट आउट में बड़ा सिमड़ा टीम को पराजित कर कर कप पर कब्जा जमा लिया है. विजेता टीम को विधायक ताला मरांडी की ओर से 51 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया. वहीं उपविजेता टीम को जिप सदस्य रामजी साह ने 41 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया.
मौके पर विधायक ने कहा कि फाइनल मैच में दोनों टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. खेल में जीत-हार लगी रहती है. हार से सीख लेकर आगे बढ़ने का मौका मिलता है. ऐसे प्रतियोगिता से ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों की छुपी प्रतिभा को निखारा जा सकता है. उन्होंने आयोजकों की तारीफ की. मौके पर आयोजन समिति सदस्य सुभान मरांडी, भगन बास्की, महेंद्र हेंब्रम, संजीव प्रमाणिक, किशोर मिर्धा, तुषार सोरेन आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola