महगामा में डायरिया से बच्ची की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

शाहपुर बेलडीहा गांव की है घटना झोलाछाप चिकित्सक से करा रहे थे इलाज हालत बिगड़ने के बाद परिजन ले जा रहे थे बसंतराय रास्ते ही में बच्ची ने तोड़ा दम रेफरल अस्पताल में कई पीड़ितों का इलाज शुरू हनवारा : महगामा के शाहपुर बेलडीहा गांव में डायरिया से 11 वर्षीय बच्ची दुलारी कुमारी की मौत […]
विज्ञापन
शाहपुर बेलडीहा गांव की है घटना
झोलाछाप चिकित्सक से करा रहे थे इलाज
हालत बिगड़ने के बाद परिजन ले जा रहे थे बसंतराय
रास्ते ही में बच्ची ने तोड़ा दम
रेफरल अस्पताल में कई पीड़ितों का इलाज शुरू
हनवारा : महगामा के शाहपुर बेलडीहा गांव में डायरिया से 11 वर्षीय बच्ची दुलारी कुमारी की मौत हो गयी है. बच्ची ब्रह्मदेव रविदास की पुत्री बतायी जा रही है. शनिवार को उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन बसंतराय इलाज कराने ले जा रहे थे. रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. बच्ची के पिता ने बताया कि उसका इलाज महगामा के ही झोलाछाप चिकित्सकों करा रहे थे. बेहतर इलाज नहीं हो पाने के कारण हालत गंभीर हो गयी. मालूम हो कि डायरिया से पीड़ितों की संख्या गांव में आधे दर्जन से ऊपर है.
इन रोगियों का इलाज गांव के झोलाछाप चिकित्सक ही कर रहे हैं. हालांकि शनिवार को अनिता कुमारी व निखिल दास को महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं चिकित्सकों ने गांव में जिंक आदि की घोल रोगियों के बीच दी है. सिविल सर्जन डाॅ परवीन राम को मिली सूचना के बाद ही गंभीर रूप से पीड़ित रोगियों को शनिवार की देर शाम रेफरल अस्पताल लाया गया.
बच्ची की मौत के बाद सदमें में डूबा परिवार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




