सरकार कौड़ी के भाव अडाणी को दे रही जमीन

Published at :10 Sep 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार कौड़ी के भाव अडाणी को दे रही जमीन

12 सूत्री मांगों में भूमि अधिनियम व अडाणी के खिलाफ भड़का आक्रोश पांच हजार एकड़ जमीन अडाणी को देने का काम कर रही है सरकार भूमि अधिग्रहण कानून का सही से हो पालन शराब बंदी पूरी तरह से लागू हो एसपीटी व सीएनटी एक्ट में संशाोधन बरदाश्त नहीं राजद, जदयू , बाम मोरचा, एक्टू व […]

विज्ञापन

12 सूत्री मांगों में भूमि अधिनियम व अडाणी के खिलाफ भड़का आक्रोश

पांच हजार एकड़ जमीन अडाणी को देने का काम कर रही है सरकार

भूमि अधिग्रहण कानून का सही से हो पालन

शराब बंदी पूरी तरह से लागू हो

एसपीटी व सीएनटी एक्ट में संशाोधन बरदाश्त नहीं

राजद, जदयू , बाम मोरचा, एक्टू व कांग्रेस नेता भी हुए शामिल

गोड्डा : समाहरणालय के समक्ष शुक्रवार को पोड़ैयाहाठ विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ता दो दिवसीय उपवास पर बैठक गये. कार्यक्रम की अध्यक्षत जिलाध्यक्ष धनंजय यादव ने की. इस दौरान 12 सूत्री मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की.

झाविमाे के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गोड्डा की जमीन अडाणी को कोड़ी के भाव बेचने की तैयारी कर ही है. गोड्डा से पांच हजार एकड़ जमीन अडाणी को देना चाहती है. इस कारण अडाणी रैयतों की जमीन को हड़पने में लगी है. गोड्डा की जनता कंपनी को लीज के आधार पर जमीन देगी, अगर ऐसा नहीं होगा तो कंपनी को जमीन किसी भी समझौते पर नहीं देंगे. इस मामले में अगर जनता पर पदाधिकारी दवाब बनाने का काम करते हैं तो जनता की ओर से अधिकारियों को जेल भेजने कार काम किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि राज्य में भूमि अधिग्रहण का कानून सही तरीके से पालन हो. सुंदरपहाड़ी पुलिस पर आरोप लगाते हुउ कहा कि वहां गरीब कोयला मजदूरों को प्रताड़ित किया जा रहा है. पुलिस जनता की सहायता व सहयोग नहीं बल्कि उसे प्रताड़ित व शोषण करने में लगी है.

पुरानी बंदोबस्ती जमीन के लिए नोटिस

श्री यादव ने कहा कि सरकार व सरकार के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा की ओर से पुराने बंदोबस्ती की जमीन पर नोटिस भेज रही है ताकि गरीब लोगों की जमीन पर कब्जा किया जा सके.

झारखंड में स्थानीय नीति नहीं

श्री यादव ने कहा कि राज्य में स्थानीय नीति नहीं है. पिछडे वर्ग के लिये 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग श्री यादव ने की. कहा कि राज्य में हर हाल में शराब बंदी कानून का पालन किया जाये. श्री यादव ने कहा कि सरकार एसपीटी व सीएनटी एक्ट में संशोधन करती है तो इसका विरोध किया जायेगा. हर हाल में इसके साथ छेड़छाड़ बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इस एक्ट को लेकर सरकार की तैयारी कॉरपोरोट घराने को जमीन देने की है. श्री यादव ने पंचायत सदस्यों को अधिकार नहीं दिये जाने के कारण विकास को पूरी तरह से ठप है. सरकार पंचायत को पूर्ण अधिकार दे. टेट पास छात्रों की सीधी नियुक्ति की सरकार करे.

इन्होंने भी रखी अपनी बातें

कार्यक्रम में जिप सदस्य अब्दुल बहाव सम्स, अजय शर्मा , जिला परिषद प्रतिनिधि बबलू सिंह, महिला मोरख की जिलाध्यक्ष वेणु चौबे, सिमोन मरांडी, सोनवती हेंब्रम, नवल साह, अमरेंद्र कुमार, राजद जिलाध्यक्ष धनंजय महतो, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रधर सिंह चुन्नू, बाम नेता दीपनारायण साह, रामरूवरूप, श्रीधर मंडल, हेंमकांत मांझी, एक्टू नेता मनोज कुशवाहा, कांग्रेसी नेता दिनेश यादव ने भी अपनी बातों को रखी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola