भारत भारती पब्लिक स्कूल में छात्रा-छात्राओं ने किया गीत संगीत प्रस्तुत

गोड्डा नगर : पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर जिले भर के स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शहर के भारत भारती पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का उदघाटन सचिव शोभा कुमारी सिंह, प्राचार्य टीके सिंह व गुरुदेव प्रलय सिंह ने राधाकृष्णन की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर किया. सचिव शोभा सिंह ने […]
गोड्डा नगर : पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर जिले भर के स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शहर के भारत भारती पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का उदघाटन सचिव शोभा कुमारी सिंह, प्राचार्य टीके सिंह व गुरुदेव प्रलय सिंह ने राधाकृष्णन की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर किया. सचिव शोभा सिंह ने कहा कि आज के दिन महान शिक्षाविद को याद किया जा रहा है. कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे समाज व देश के तरक्की का मजबूत नींव रखा जाता है.
स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चे शिक्षा पाकर भविष्य को सुंदर बनाये. स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से कई मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी. एलकेजी के छात्रों ने लकड़ी की काठी गीत प्रस्तुत किया. वहीं नवम एंव दशम के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस अवसर पर उप प्राचार्य एमके दास, शिक्षक संदीप सहाय, नीरज सिन्हा आदि थे. सचिव ने स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




