सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2016 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

सुहागिनों ने की गौरी-शंकर की पूजा गोड्डा :जिले भर में हरित तालिका तीज का व्रत धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सुहागिनों ने गाैरी-शंकर की पूजा कर पति की लंबी आयु की प्रार्थना की. वहीं व्रतियों ने उपवास भी रखा. रविवार सुबह पवित्र नदियों व तालाबों में स्नान कर व्रतियों ने मिट्टी के शिव […]
विज्ञापन
सुहागिनों ने की गौरी-शंकर की पूजा
गोड्डा :जिले भर में हरित तालिका तीज का व्रत धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सुहागिनों ने गाैरी-शंकर की पूजा कर पति की लंबी आयु की प्रार्थना की. वहीं व्रतियों ने उपवास भी रखा. रविवार सुबह पवित्र नदियों व तालाबों में स्नान कर व्रतियों ने मिट्टी के शिव एवं पार्वती की मूर्ति बना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान जिले के विभिन्न मंदिरों में भी पूजा के लिए व्रतियों की भीड़ लगी रही. व्रतियों ने कथा का श्रवण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. व्रत को लेकर बाजार में दिन भर खरीदारी होती रही. जिसमें फल तथा मिठाई के साथ पूजन की सामग्री की जमकर खरीदारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




