बलेरो के धक्के से बच्ची घायल, इलाज शुरू

Published at :05 Sep 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
बलेरो के धक्के से बच्ची घायल, इलाज शुरू

कई लोग बाल-बाल बचे घटना के बाद चालक वाहन छोड़ हुआ फरार लोगों में आक्रोश, वाहन को किया जब्त मुआवजे की मांग पर अड़े बसंतराय : बसंतराय थाना के बेलडीहा पंचायत के विष्णु दास प्राथमिक विद्यालय के पास तेज गति से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने एक 12 वर्ष की बच्ची को ठोकर मार दी. […]

विज्ञापन

कई लोग बाल-बाल बचे

घटना के बाद चालक वाहन छोड़ हुआ फरार
लोगों में आक्रोश, वाहन को किया जब्त
मुआवजे की मांग पर अड़े
बसंतराय : बसंतराय थाना के बेलडीहा पंचायत के विष्णु दास प्राथमिक विद्यालय के पास तेज गति से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने एक 12 वर्ष की बच्ची को ठोकर मार दी. जिससे बच्ची घायल हो गयी. वाहन का नंबर जेएच 17 डी /4437 केथिया गांव के मो शमीम का बताया जा रहा है. बोलेरो बसंतराय से सन्होला की ओर जा रहा था. इसी क्रम में गांव के समीप आते ही संतुलन बिगड़ गया और सड़क के किनारे खड़ी चुन्नी खतून को ठोकर मार दी. घटना के बाद चालक तेजी से भागने लगे. इस दौरान स्कूल के पास ही घर के सामने खड़ी करीम आलम की पत्नी जरीना खातून ,
बेटी सितारा खातून, तथा मुसकान व बेटा शहादत बाल- बाल बच गये. जिससे दूसरी बड़ी घटना घटने से बच गयी. इधर ग्रामीणों को जमा देख वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी. साथ ही वाहन को अपने कब्जे में रखा है. बताया कि बच्ची का इलाज महगामा अस्पताल में चल रहा है. ग्रामीणों की मांग है कि जबतक मुआवजे की बात नहीं होती है वाहन को नहीं छोड़ा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola