बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Aug 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष गोड्डा : नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के साथ उपाध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल शहर में लचर बिजली आपूर्ति को लेकर डीसी अरविंद कुमार से मिला और मांगों का ज्ञापन सौंपा. नपं अध्यक्ष ने कहा कि शहर में लगातार बिजली की बदतर स्थिति से लोग परेशान […]
विज्ञापन
डीसी से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष
गोड्डा : नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के साथ उपाध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल शहर में लचर बिजली आपूर्ति को लेकर डीसी अरविंद कुमार से मिला और मांगों का ज्ञापन सौंपा. नपं अध्यक्ष ने कहा कि शहर में लगातार बिजली की बदतर स्थिति से लोग परेशान हैं. इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. अधिकांश स्थानों में स्ट्रीट लाइट खराब है. शिकायतों के बावजूद इस दिशा में पहल नहीं की जा रही है. सरकार द्वारा राशि आवंटन के बावजूद विकास में नहीं दिख रहा है. मेला मैदान के लिए राशि के बावजूद अब तक सौंदर्यीकरण नहीं हो पा रहा है.
गोड्डा हाट अब तक अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रहा है सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया. श्री सिंह ने कहा कि अगर अविलंब कार्रवाई नहीं की गयी तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. इस अवसर उपाध्यक्ष मो आलम, वार्ड पार्षद सजन झा, पिंकी देवी, वेणु चौबे, तालिब हुसैन, मुन्नी खातून, रजीया परवेज आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




