गोड्डा में दूसरे के बदले दे रहे दो छात्र गिरफ्तार, जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2016 3:14 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : रविवार को झारखंड एसएएससी की परीक्षा के दौरान गोड्डा के बेथेल मिशन स्कूल केंद्र से दो छात्रों को निष्कासित कर हिरासत में लिया. केंद्र के कमरा नंबर 14 में परीक्षा की काॅपी बंटने के बाद हंगामा तथा लड़की के बदले परीक्षा देने के आरोप में दुमका जिला के हंसडीहा का विकेश कुमार तथा […]
विज्ञापन
गोड्डा : रविवार को झारखंड एसएएससी की परीक्षा के दौरान गोड्डा के बेथेल मिशन स्कूल केंद्र से दो छात्रों को निष्कासित कर हिरासत में लिया. केंद्र के कमरा नंबर 14 में परीक्षा की काॅपी बंटने के बाद हंगामा तथा लड़की के बदले परीक्षा देने के आरोप में दुमका जिला के हंसडीहा का विकेश कुमार तथा बिहार आरा निवासी अरविंद कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया. ये दोनों कॉपी का मोबाइल से फोटो लेकर वाट्सऐप पर डाल रहा था.
गोड्डा में दूसरे के बदले…
पुलिस दोनों को नगर थाने में लाकर पूछताछ कर रही है.
अनुपस्थित छात्र के कॉपी पर पहले से ही लिखा था नाम : केंद्र के 14 नंबर रूम में परीक्षा दे रहे छात्रों को काॅपी मिलने के बाद बगल के सीट पर अनुपस्थिति छात्र की काॅपी में रूपेश तथा विकास का नाम पहले से लिखा था. इसको देखकर छात्रों ने हंगामा किया. वहीं विकेश व अरविंद कमरे से बाहर निकलकर अपने सेल से काॅपी की तसवीर खींचने लगा. इस दौरान केंद्राधीक्षक कमल कुमार व स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट आनंदी हरिजन ने आपत्ति दर्ज करते हुए रोका. इसके बाद अविलंब मोबाइल व कॉपी को जब्त कर पुलिस के जिम्मे लगा दिया.
जानबूझ कर फंसा रहा है प्रशासन
नगर थाना में विकेश व अरविंद कुमार ने कहा कि किसी लड़की के बदले परीक्षा देने का मामला ही नहीं है. उसके एडमिट कार्ड से लेकर काॅपी व मोबाइल तक पुलिस जब्त कर ली है. गलती बस इतनी भर थी कि परीक्षा के दौरान बगल के सीट पर जो काॅपी बांटा गया था, उसमें पहले से रूपेश व विकास का नाम लिखा तथा बुकलेट फटा था. इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक गिहर ने बताया कि छात्रों पर आरोप है कि दोनों लड़की के बदले परीक्षा दे रहा था तथा मोबाइल से काॅपी की तसवीर खींच रहा था.
” अगर काॅपी में किसी दूसरे का नाम था, तो इस बात की सूचना केंद्राधीक्षक व मजिस्ट्रेट को देना था. मोबाइल से फोटो व वाट्सऐप किया जाना नियम के विरूद्ध है.
– आनंदी हरिजन, स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट
” परीक्षा केंद्र में दोनों छात्र हल्ला हंगामा कर रहा था. मामले पर एफआइआर कर दिया गया है.
– सौरभ कुमार सिंहा , एसडीओ गोड्डा
तसवीर-10 में छात्र बेठे थाना में पकडाये छात्र
एसएससी की परीक्षा
विकेश कुमार हंसडीहा का व अरविंद कुमार मेहता आरा का रहने वाला
कमरे में परीक्षा दे रहे अन्य छात्रों ने लगाया आरोप :पहले से खुला था काॅपी, बुकलेट सीट पर रूपेश और विकास का नाम भी था अंकित
ये दाेनों छात्र मोबाइल से काॅपी का फोटो लेकर वाट्सएेप में डाल रहा था
14 दिन की न्यायिक हिरासत
पकड़ाये दो छात्रों को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एसडीओ ने बताया कि विकेश व अरविंद के खिलाफ झारखंड कंडक्ट आंफ एक्जामिनेशन एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




