बिना ग्राम सभा के पोषण सखी चयन कराने का आरोप सीडीपीओ से जांच कराने की मांग

Published at :05 Aug 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
बिना ग्राम सभा के पोषण सखी चयन कराने का आरोप सीडीपीओ से जांच कराने की मांग

बोआरीजोर : प्रखंड क्षेत्र के बबनगामा व गोबरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बिना ग्राम सभा कराये पर्यवेक्षिका द्वारा पोषण सखी का चयन करने आरोप ग्रामीणों ने लगाया. इस मामले में गुरुवार को सीडीपीओ को आवेदन देकर जांच कराने की मांग की गयी है. गोबरा गांव की आवेदिका पुनम कुमारी व बबवगामा के ग्राम प्रधान […]

विज्ञापन

बोआरीजोर : प्रखंड क्षेत्र के बबनगामा व गोबरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बिना ग्राम सभा कराये पर्यवेक्षिका द्वारा पोषण सखी का चयन करने आरोप ग्रामीणों ने लगाया. इस मामले में गुरुवार को सीडीपीओ को आवेदन देकर जांच कराने की मांग की गयी है. गोबरा गांव की आवेदिका पुनम कुमारी व बबवगामा के ग्राम प्रधान विनोद घटवार ने आवेदन में उल्लेख किया है कि पर्यवेक्षिका ने मनमानी से बिना ग्राम सभा कराये ही दोनों जगह पर पोषण सखी का चयन कर दिया. इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी है. सीडीपीओ मकूलता घोष ने बताया कि इस मामले को लेकर सेविका को निर्देश दिया गया है. जांच करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola