बाजार को 48 घंटे में करें अतिक्रमणमुक्त : सीओ

Published at :03 Aug 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार को 48 घंटे में करें अतिक्रमणमुक्त : सीओ

अंचलाधिकारी ने दुकानदारों को दिया नोटिस पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट बाजार को 48 घंटे में अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया है. सीओ विजय कुमार ने इसको लेकर प्रचार- प्रसार कर दुकानदारों को नोटिस भी भेजा है. नोटिस में सीओ श्री कुमार ने सभी अतिक्रमणकारियों को बताया कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण 48 घंटे में […]

विज्ञापन

अंचलाधिकारी ने दुकानदारों को दिया नोटिस

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट बाजार को 48 घंटे में अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया है. सीओ विजय कुमार ने इसको लेकर प्रचार- प्रसार कर दुकानदारों को नोटिस भी भेजा है. नोटिस में सीओ श्री कुमार ने सभी अतिक्रमणकारियों को बताया कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण 48 घंटे में खाली कर दें. सीओ ने बताया कि अतिक्रमण हटाने में आयी लागत का भुगतान भी अतिक्रमणकारियों को ही करना होगा. मंगलवार को इसको लेकर प्रचार-प्रसार किया गया. नोटिस भेजे जाने के बाद पोड़ैयाहाट बाजार के अतिक्रमणकारियों में दिन भर चर्चा का विषय रहा. दुकानदार अतिक्रमणमुक्त कराने का प्रयास कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola