नौ को दुमका में मनेगा आदिवासी दिवस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Aug 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

पथरगामा में मेलरों ने बैठक कर लिया निर्णय पथरगामा : पथरगामा के मेलर कार्यालय में जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह मेलर की अध्यक्षता में मेलर आदिवासी संघर्ष मोरचा की बैठक की गयी. जिसमें केंद्रीय मुख्य रूप से दामोदर सिंह मेलर भी मौजूद थे. इस दौरान दामोदर सिंह ने कहा कि नौ अगस्त को दुमका में आदिवासी […]
विज्ञापन
पथरगामा में मेलरों ने बैठक कर लिया निर्णय
पथरगामा : पथरगामा के मेलर कार्यालय में जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह मेलर की अध्यक्षता में मेलर आदिवासी संघर्ष मोरचा की बैठक की गयी. जिसमें केंद्रीय मुख्य रूप से दामोदर सिंह मेलर भी मौजूद थे. इस दौरान दामोदर सिंह ने कहा कि नौ अगस्त को दुमका में आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. इस बात को लेकर जिला से सदस्यों के पहुंचने तथा आवश्यक विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की जा रही है.
सम्मेलन के दौरान आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे. कहा कि बैठक में मुख्य रूप से सरकार द्वारा स्थानीय लोगों को दरकिनार कर जो नीति बनायी गयी है उस पर विचार किया जायेगा. चर्चा में हर हाल में ऐसी नीति के लिए आवश्यक रणनीति के साथ स्थानीयता के मामले पर सरकार की अब तक के कार्यप्रणाली पर भी ध्यान दिया जायेगा. साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण बातों पर भी आवश्यक चर्चा की जायेगी. बैठक में दुमका के सचिव किसन सिंह मेलर, गोड्डा के सचिव विधु भूषण राय मेलर , प्रखंड अध्यक्ष छोटू मेलर, शांति हांसदा, प्रभात रंजन, अजय कुंवर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




