22 अगस्त तक कोर्ट में हाजिर हों ताला मरांडी

Published at :21 Jul 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
22 अगस्त तक कोर्ट में हाजिर हों ताला मरांडी

नाबालिग बहू प्रकरण. कोर्ट ने लिया ताला समेत छह के खिलाफ संज्ञान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बोरियो विधायक अपने बेटे की नाबालिग से शादी के आरोप में फंसते जा रहे हैं. गोड्डा : बहुचर्चित ताला मरांडी की नाबालिग बहू प्रकरण में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आनंदा सिंह ने सभी छह आरोपितों के विरुद्ध जीओसीआर […]

विज्ञापन

नाबालिग बहू प्रकरण. कोर्ट ने लिया ताला समेत छह के खिलाफ संज्ञान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बोरियो विधायक अपने बेटे की नाबालिग से शादी के आरोप में फंसते जा रहे हैं.
गोड्डा : बहुचर्चित ताला मरांडी की नाबालिग बहू प्रकरण में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आनंदा सिंह ने सभी छह आरोपितों के विरुद्ध जीओसीआर मुकदमे में संज्ञान लिया है. मंगलवार को बोआरीजोर बीडीओ ने अदालत में इस मामले को लेकर अंतिम रिपोर्ट सौंपी थी. रिपोर्ट के अध्ययन के बाद कोर्ट ने दूल्हे के पिता ताला मरांडी, दूल्हा मुन्ना मरांडी, समधी भगन बास्की, विवाह कराने वाले जोगमांझी, परंपरागत प्रधान व गोड़ाईत के विरुद्ध संज्ञान लेकर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दिया है.
कोर्ट ने सभी के विरुद्ध कार्यालय को सम्मन निर्गत करने का भी आदेश जारी किया है. इस क्रम में कोर्ट ने सभी आरोपितों की उपस्थिति के लिए 22 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है. डीसी द्वारा बोआरीजोर बीडीओ को इस मामले में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने का निर्देश दिया गया तथा बाल संरक्षण पदाधिकारी को इस जांच में सहयोग करने का निर्देश भी जारी किया गया था. इस आलोक में बीडीओ ने जांच कर मामला न्यायालय में सौंपा. बीडीओ द्वारा न्यायालय में सौंपी गयी रिपोर्ट को नाकाफी मानते हुए कोर्ट ने 19 जुलाई तक बिंदुवार रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश जारी किया था.
मंगलवार को बोआरीजोर बीडीओ ने सौंपी थी रिपोर्ट
जोगमांझी, प्रधान व गोड़ाईत भी फंसे
कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को बीडीओ ने सौंपी थी रिपोर्ट
सभी आरोपितों को 22 अगस्त को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश
क्या है मामला : गौरतलब हो कि मुन्ना मरांडी की शादी 27 जून को पथरगामा थाना क्षेत्र के तरडीहा गांव में होने वाली थी. लेकिन लड़की द्वारा शादी से इनकार किये जाने के बाद ईश्वर नगर निवासी भगन बास्की की पुत्री के साथ विवाह करा दिया गया था. जिससे विवाह कराया गया, वह जिस विद्यालय में पढ़ती थी, उसके रिकॉर्ड खंगाले जाने के बाद उम्र काफी कम पायी गयी. जो शादी के लायक नहीं थी. बाल संरक्षण आयोग ने इस मामले में संज्ञान लिया तथा डीसी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था.
किन लोगों को बनाया गया आरोपित
दूल्हे के पिता ताला मरांडी, दूल्हा मुन्ना मरांडी, समधी भगन बास्की, विवाह कराने वाले जोगमांझी, परंपरागत प्रधान व गोड़ाईत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola