भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पक्ष में उतरे सांसद निशिकांत दुबे, कहा

गोड्डा : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बोरियो विधायक ताला मरांडी के बेटे मुन्ना मरांडी पर यौन शोषण व नाबालिग से शादी के आरोप को राजनीतिक साजिश बताया है. उन्होंने कहा : ताला मरांडी ने नाबालिग लड़की से अपने बेटे की शादी नहीं करायी है. उन्होंने मुख्यमंत्री से मेडिकल […]
गोड्डा : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बोरियो विधायक ताला मरांडी के बेटे मुन्ना मरांडी पर यौन शोषण व नाबालिग से शादी के आरोप को राजनीतिक साजिश बताया है. उन्होंने कहा : ताला मरांडी ने नाबालिग लड़की से अपने बेटे की शादी नहीं करायी है.
उन्होंने मुख्यमंत्री से मेडिकल बोर्ड का गठन कर ताला मरांडी की बहू रितू बास्की की उम्र की जांच कराने की मांग की है़ रविवार को गोड्डा में पत्रकारों से बात करते हुए निशिकांत दुबे ने रितू बास्की के स्कूल एसडीएन एकेडमी को भी घेरा है. उन्होंने कहा : एसडीएन एकेडमी लड़की का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाये. मैट्रिक से पहले के प्रमाण-पत्र की मान्यता नहीं होती. उन्होंने कहा : देश के सबसे निचले स्तर पर संताल परगना है. यहां शिक्षा का बुरा हाल है. आदिवासी बहुलता के कारण बच्चियां देर से नामांकन कराती हैं. बड़ी उम्र हो जाने के बावजूद नीचे की कक्षा में ही पढ़ती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




