हरना बीयर में नौ करोड़ से बनेगा केनाल

Published at :04 Jul 2016 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
हरना बीयर में नौ करोड़ से बनेगा केनाल

सांसद निशिकांत दुबे ने केनाल स्थल का लिया जायजा, कहा वेबकास कंपनी को शीघ्र डीपीआर बनाने का दिया निर्देश केनाल से हजारों एकड़ जमीन की होगी सिंचाई गोड्डा : सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को सदर प्रखंड के हरना नदी पर बननेवाले नौ करोड़ की राशि के हरना बीयर के केनाल जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ […]

विज्ञापन

सांसद निशिकांत दुबे ने केनाल स्थल का लिया जायजा, कहा

वेबकास कंपनी को शीघ्र डीपीआर बनाने का दिया निर्देश
केनाल से हजारों एकड़ जमीन की होगी सिंचाई
गोड्डा : सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को सदर प्रखंड के हरना नदी पर बननेवाले नौ करोड़ की राशि के हरना बीयर के केनाल जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ कराया. निर्माण कंपनी के अभियंताओं व किसानों के साथ जमनी गांव स्थित केनाल का जायजा लेते उन्होंने बताया कि केनाल से हजारों एकड़ जमीन की सिंचाई होगी. उन्होंने बेवकास कंसल्टेंसी कंपनी के अभियंता सोना शर्मा को डिजाइन के अनुरूप डीपीआर बनाने का निर्देश दिया. सांसद ने इस दौरान बीयर के लेवल, आऊटलेट, फाटक व जल संचयन क्षेत्र के बारे में कंपनी को अवगत कराया.
वहीं मेढ़ को भी मजबूत बनाने के साथ पानी के ज्यादा संचयन को लेकर विशेष तौर पर काम करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि गोड्डा के साथ पोड़ैयाहाट के सुगाबथान डैम का डीपीआर का काम भी इसी कंपनी द्वारा कराया जाना है. कंपनी एल वन है. जल्द ही पूरी तरह से मैपिंग कर डीपीआर सौंप देगी. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, राजेश झा , प्रेम झा, कृष्ण कन्हैया, शिवेश वर्मा, नरेंद्र चौबे आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola