उमर में बड़ा था लड़का, लड़की को पसंद नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2016 3:10 AM (IST)
विज्ञापन

महिला कोषांग ने दंपती विवाद में लड़की पक्ष को दिलाया इंसाफ गोड्डा : महिला कोषांग की बैठक रविवार को आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता कोषांग सदस्य मुजीव आलम ने की. श्री आलम ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चीनाढाप के मो इस्लाम अंसारी व नगर थाना क्षेत्र के फतेह टोला की मुस्तरी खातून की शादी […]
विज्ञापन
महिला कोषांग ने दंपती विवाद में लड़की पक्ष को दिलाया इंसाफ
गोड्डा : महिला कोषांग की बैठक रविवार को आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता कोषांग सदस्य मुजीव आलम ने की. श्री आलम ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चीनाढाप के मो इस्लाम अंसारी व नगर थाना क्षेत्र के फतेह टोला की मुस्तरी खातून की शादी छह माह पूर्व हुई थी. लड़की पक्ष का आरोप था कि देखा सुनी के दौरान उसे देखने के लिए दो लड़का आया था. लड़की ने जिसको पसंद की, उससे शादी नहीं हुई. शादी के बाद दूसरे लड़के को देख कर लड़की पक्ष दंग रह गया. बताया कि शादी के दौरान लड़का का चेहरा सेहरा से ढके रहने के कारण नहीं देख पाया.
बाद में लड़का लड़की में उम्र में काफी अंतर मिला. वहीं लड़का ने तीन पूर्व भी में तीन शादी कर चुका है. इससे लड़की मायूस हो गयी. विवाद गहराने के बाद कोषांग मामला पहुंचा. दोनों के बीच कोषांग सदस्यों की ओर से काउंसेलिंग कर लड़की पक्ष को इंसाफ दिलाने का काम किया गया. लड़के पक्ष को देन मोहर के साथ दंड स्वरूप 31 हजार की राशि लड़की पक्ष को दिए जाने का तय किया गया. लड़का पक्ष ने रविवार को पांच हजार रुपये लड़की पक्ष को दिया.
शेष बचे राशि को 17 अप्रैल तक कोषांग के समक्ष लड़की पक्ष को दिए जाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर काेषांग की महिला सदस्य पुनम झा गुड्डी, महिला पुलिस आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




