राज्य में डिजिटलाइजेशन का काम चुना

Published at :04 Jul 2016 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में डिजिटलाइजेशन का काम चुना

विद्यापति भवन में मयूर शेखर झा का सम्मान समारोह एक अगस्त से होगी मोबाइल एप्प से न्यूज प्ले की शुरुआत हर वर्ष तीन बच्चों को शिक्षा देने का काम करूंगा : मयूर गोड्डा : स्थानीय विद्यापति भवन में रविवार को विद्यापति सांस्कृतिक परिषद की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता […]

विज्ञापन

विद्यापति भवन में मयूर शेखर झा का सम्मान समारोह

एक अगस्त से होगी मोबाइल एप्प से न्यूज प्ले की शुरुआत
हर वर्ष तीन बच्चों को शिक्षा देने का काम करूंगा : मयूर
गोड्डा : स्थानीय विद्यापति भवन में रविवार को विद्यापति सांस्कृतिक परिषद की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष प्रो जयकांत ठाकुर ने की. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद निशिकांत दुबे, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह, ठाकुरगंगटी निवासी मयूर शेखर झा, जयकांत ठाकुर ने विद्यापति की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया.
सांसद ने कहा कि मयूर उनके छोटे भाई की तरह है. दिल्ली में रहकर मीडिया के क्षेत्र में काम करने के साथ-साथ सौ कराेड़ की बड़ी संस्था खड़ी कर ली. मयूर ने राज्य में डिजिटलाइजेशन का काम चुना. मोबाइल एप्प के माध्यम से दिल्ली सहित अन्य राज्यों को जोड़कर गोड्डा को देश स्तर पर लाकर खड़ा कर देगा. श्री दुबे ने कहा कि गोड्डा सबसे पिछड़ा जिला होने के बावजूद आज यहां के युवा आगे की ओर बढ़ रहे हैं.
वहीं दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि अपने कार्य के बदौलत बुलंदी को छुने का काम करने वाले मयूर ने एनजीओ के माध्यम से कार्य प्रारंभ किया है. उन्हें सफलता मिलेगी .
मयूर शेखर झा ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि गोड्डा के विकास को आगे बढ़ाये और इसी परिकल्पना को अमली जामा पहनाते हुये झारखंड में एक अगस्त से न्यूज कोड एप्स के माध्यम से मोबाइल पर न्यूज दिखायेंगेे. इसकी शुरुआत भी गोड्डा से होगी. उनके साथ सहयोगी सुमित कुमार हैं.
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार ने किया. स्वागत ज्ञान ज्ञान स्थली स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किया. अध्यक्षीय भाषण जयकांत ठाकुर ने किया. मंच संचालन सुरजीत झा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा मयूर शेखर झा के साथ जयकांत ठाकुर को माला पहनाकर तथा शाॅल देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में राजेश झा, पिक्की झा, नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत सिंह, सर्वजीत झा, डीएन झा, राजीव मेहता, राघव मिश्रा, प्राणधन चौधरी, माधव चौधरी, बार अध्यक्ष सुशील झा, विनयकांत ठाकुर, नंदन ठाकुर, पवन झा, श्यामाकांत झा, समीर दुबे, आशुतोष झा, ऋषिकेश भारद्वाज, सीताराम पाठक आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola