बेलतुप्पा सड़क हादसे में घायल की हुई मौत

Published at :31 May 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
बेलतुप्पा सड़क हादसे में घायल की हुई मौत

गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के वेलतुप्पा के पास रविवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल सुरेंद्र महतो की मौत हो गयी. मृतक नुनबट्टा गांव का रहने वाला था. बता दें कि रविवार शाम को वह निमंत्रण का कार्ड बांटकर मोटरसाइकिल से देर घर लौट रहा था. इसी दौरान पोड़ैयाहाट के बेलतुप्पा के मैजिक ने मोटरसाइकिल […]

विज्ञापन

गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के वेलतुप्पा के पास रविवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल सुरेंद्र महतो की मौत हो गयी. मृतक नुनबट्टा गांव का रहने वाला था. बता दें कि रविवार शाम को वह निमंत्रण का कार्ड बांटकर मोटरसाइकिल से देर घर लौट रहा था. इसी दौरान पोड़ैयाहाट के बेलतुप्पा के मैजिक ने मोटरसाइकिल को धक्का मर दिया.

इस घटना में पांचू मिर्धा की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी. वहीं घायल सुरेंद्र महतो को सदर अस्पताल में भरती कराया गया था. यहां से उसे गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया था. रांची जाने के क्रम में ही सुरेंद्र की मौत हो गयी. देर रात मृतक सुरेंद्र का शव सदर अस्पताल लाया गया. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola