पोड़ैयाहाट में दूसरे दिन भी सड़क हादसे में मौत

Published at :30 May 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट में दूसरे दिन भी सड़क हादसे में मौत

गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी. एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुनबट्टा गांव निवासी पांचू मिर्धा व सुरेंद्र महतो अपनी माेटरसाइकिल से पोड़ैयाहाट से गोड्डा लौट रहा था. दोनों वैवाहिक कार्यक्रम का आमंत्रण देने के लिए […]

विज्ञापन

गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी. एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुनबट्टा गांव निवासी पांचू मिर्धा व सुरेंद्र महतो अपनी माेटरसाइकिल से पोड़ैयाहाट से गोड्डा लौट रहा था. दोनों वैवाहिक कार्यक्रम का आमंत्रण देने के लिए निकला था. इसी दौैरान चामूडीह के पास मैजिक वाहन ने मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया.

इस घटना में पांचू मिर्धा की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं सुरेंद्र महतो का दोनों पैर की हड्डी टूट गयी. उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

पोड़ैयाहाट व देवदांड़ थाना की पुलिस भी पहुंची : घटना की सूचना के बाद जानकारी होने पर देवदांड़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल को पुलिस वाहन से ही अस्पताल पहुंचाया. मौके पर पहुंचे पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी मनेाज कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. चामूडीह के पास ही शनिवार को प्रेमलाल सिंह की मौत हो गयी थी.
फिर चामूडीह के पास ही हुई दुर्घटना
एक गंभीर
मैजिक की चपेट में आने से हुआ हादसा
दोनों वाहन जब्त
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola