करंट लगने से 13 मवेशी मरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. बसंतराय के लक्ष्मीपुर व कैथिया गांव के बीच की है घटना बसंतराय : बसंतराय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर व केथिया गांव के बीच बहियार में रविवार शुबह 11 हजार हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 13 मवेशी की मौत हो गयी. इसमें सात गाय तथा छह बैल है. इस घटना में पशुपालकों […]
विज्ञापन
हादसा. बसंतराय के लक्ष्मीपुर व कैथिया गांव के बीच की है घटना
बसंतराय : बसंतराय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर व केथिया गांव के बीच बहियार में रविवार शुबह 11 हजार हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 13 मवेशी की मौत हो गयी. इसमें सात गाय तथा छह बैल है. इस घटना में पशुपालकों को लगभग तीन से चार लाख रुपये नुकसान होने का आकलन किया गया है. वहीं इस घटना को लेकर पशु पालकों में काफी रोष है.लक्ष्मीपुर व केथिया गांव के बीच के बहियार में चरवाहा हूरो यादव सौ से अधिक मवेशी को चरा रहा था. इस दौरान दो गाय व बेल को खेत में तड़पता हुआ देखा. इसके बाद वह गाय और बैल के पास पहुंचा,
तो देखा कि सभी 11 हजार हाई टेंशन तार से सटा हुआ है. इससे वह परेशान हो गया और सभी मवेशियों को भगाने लगा. इस क्रम में एक-एक कर कुल 13 मवेशी तार की चपेट में आ गया और सभी की मौत हो गयी.
इनके मवेशी मरे : गांव के राजेंद्र पासवान के एक गाय तथा एक बैल, जय किशोर महाराज का एक बैल, राम रूप यादव का एक बैल, शशिधर पासवान का दो बैल, सगुन पासवान का एक बैल, धनंजय प्रसाद राय का एक गाय, दशरथ यादव का दो गाय, धीरज कुमार राय का एक गाय, सुभाष चंद्र शर्मा का एक गाय, हूरो यादव का एक गाय मरी है. इस घटना में लगभग तीन से वार लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है. मवेशियों में सात गाय व छह बैल थे. इस घटना की सूचना हूरो यादव ने ग्रामीणों को दी. इसके बाद घटना स्थल पर ग्रामीण जमा हो गये. वहीं सूचना के बाद प्रखंड प्रशासन पुलिस पहुंची. करीब पांच घंटे बाद थाना प्रभारी पहुंचे और मामले की तहकीकात की. वहीं बिजली विभाग के पदाधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे. इसकी सूचना ग्रामीणों ने विधायक अमित मंडल को दी. विधायक ने कार्यपालक अभियंता को दूरभाष पर फटकार लगायी और किसानों को सात दिनों के अंदर सरकार की ओर से मुआवजा दिलाने आश्वासन दिया.
जर्जर तार जोड़कर वर्षों से चलाया जा रहा था काम : गांव के बहियार में 11 हजार हाई टेंशन तार को कई जगहों पर जोड़कर काम चलाया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि जब से तार लगा है आज तक मरम्मत का काम नहीं हुआ है. विद्युत परिपथ से होकर बलिया, बेलडीहा, मरीहा, निमुंहा, मेदनीचक आदि गांव के करीब एक दर्जन मवेशी की मौत दो वर्षों में हो चुकी है. कई बार ग्रामीणों ने तार बदलने की मांग की थी. लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने विभग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है.
…तो हो जाती बड़ी घटना
सुबह सात बजे मार की चपेट में आने से 13 मवेशी की मौत के बाद ग्रामीण सतर्क हो गये और लोगों को बहियार की ओर जाने के लिए मना कर दिया. इससे बड़ी घटना टल गयी. ग्रामीणों ने बताया कि बहियार में तार टूटकर गिरा था. यहां गांव के लोग बड़ी संख्या में शौच के लिये जाते हैं. बड़ी घटना हो सकती थी. 100 मवेशी में से 87 को बचा लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




