ट्रक ने टेंपो में मारी ठोकर दस की मौत, दो गंभीर

Published at :23 May 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने टेंपो में मारी ठोकर दस की मौत, दो गंभीर

दुखद. हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने किया रोड जाम सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गये. सरकारी महकमा के नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश था. इसका खमयाजा पीरपैंती विधायक को उठाना पड़ा. पीरपैंती : पीरपैंती-गोड्डा मुख्य मार्ग पर रिफातपुर वासा के पास मोड़ […]

विज्ञापन

दुखद. हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने किया रोड जाम

सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गये. सरकारी महकमा के नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश था. इसका खमयाजा पीरपैंती विधायक को उठाना पड़ा.
पीरपैंती : पीरपैंती-गोड्डा मुख्य मार्ग पर रिफातपुर वासा के पास मोड़ पर रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे एक टेंपो को ट्रक ने सीधी ठोकर मार दी, जिससे टेंपो के परखचे उड़ गये. टेंपो पर सवार चालक सहित छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की पीरपैंती रेफरल अस्पताल इलाज कराने के दौरान मौत हो गयी तथा एक बच्ची ने भागलपुर ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.
ट्रक ने टेंपो…
दो की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो जाने की सूचना है.
मृतकों में मिर्जागांव का टेंपो चालक सह मालिक मो आजाद (35), अमडंडा सोहायवासी पारो देवी (45) व उसका पुत्र वीरेंद्र उर्फ वीरू दास, चपरा (झारखंड) निवासी ललन कुमार यादव (32), उसकी पत्नी अर्चना देवी व पुत्री साक्षी (06), पीरपैंती बाजार दानापुर की विधवा शहनाज (35) तथा पीरपैंती बाजार निवासी मुन्ना अंसारी, प्यालापुर कचहरी निवासी विभूति ठाकुर की पत्नी रमनी देवी (40) तथा उसकी नतिनी दुबौली की ममता कुमारी (10).
हादसे में गंभीर रूप से जख्मी घायल ललन कुमार यादव की पत्नी अर्चना देवी व उसका पुत्र छाेटू, पीरपैंती बाजार निवासी मुन्ना अंसारी और भागलपुर जरलाही निवासी वष्णु हरि को मायागंज अस्पताल भागलपुर भेजा गया. अर्चना देवी व मुन्ना अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक की भी दिशा बदल गयी और वह मुख्य सड़क से चार फुट ऊंचा चढ़ कर खेत के अंदर करीब 20 फीट जाकर रुका. दक्षिण की ओर जा रहा टेंपो उत्तर की ओर मुड़ गया.
लोगों में आक्रोश :
इस भीषण हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. हादसे के चार घंटे तक दुर्घटना स्थल पर किसी भी प्रशासनिक पदाधिकारी के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया. मौके पर पहुंचे पीरपैंती के विधायक रामविलास पासवान के साथ आक्रोशित लोगों ने दुर्व्यवहार किया और पथराव भी किया.
उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचायी. करीब 3:30 बजे कहलगांव के एसडीओ अरुणाभ चंद्र वर्मा, एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल, बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, पीरपैंती के थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. पदाधिकारियों ने मृतक के परिजनों का चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की. इसके बाद लोगों ने शवों को उठाने दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola