मीडिया सेंटर में आंकड़ा लेने के लिये रही चहल-पहल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 May 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

मीडिया कोषांग में वोट का रिकॉर्ड दर्ज करते कर्मी. फोटो । प्रभात खबर गोड्डा : गोड्डा गांधी मैदान में वज्रगृह के सामने पूर्वी छोर में मीडिया सेंटर बनाया गया था. मीडिया सेंटर में सुबह आठ बजे से तीन बजे तक सभी प्रत्याशियों का वोट रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए चहल-पहल रही. प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया […]
विज्ञापन
मीडिया कोषांग में वोट का रिकॉर्ड दर्ज करते कर्मी. फोटो । प्रभात खबर
गोड्डा : गोड्डा गांधी मैदान में वज्रगृह के सामने पूर्वी छोर में मीडिया सेंटर बनाया गया था. मीडिया सेंटर में सुबह आठ बजे से तीन बजे तक सभी प्रत्याशियों का वोट रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए चहल-पहल रही. प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने पल पल के रूझान पर ध्यान रखा था.
भाजपा को बढ़त मिलते ही महगामा विधायक अशोक भगत पहुंचे और चुनावी परिणाम की जानकारी ली. वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने भाजपा के बढ़त बनाये जाने पर लोगों को बधाई दी. मीडिया सेंटर में पूरे चुनाव परिणाम तक खुफिया विभाग के आइबी, सीआइडी, स्पेशल ब्रांच आदि के पदाधिकारी भी थे. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकास हेंब्रम के निर्देश पर आरओ टेबुल से प्रत्येक चक्र की अद्यतन रिपोर्ट पंकज महतो उपलब्ध करा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




