त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव सितंबर-अक्तूबर में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

तीन जून को बैठक के बाद लगेगी मुहर गोड्डा : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गयी है.जिले के विभिन्न प्रखंडो के पंचायतों में वार्ड सदस्य के रिक्त पदों को भरने के लिये उपचुनाव किया जाना है. इसको लेकर जिला पंचायती शाखा ने तैयारी शुरू कर दी गयी है. चुनाव […]
विज्ञापन
तीन जून को बैठक के बाद लगेगी मुहर
गोड्डा : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गयी है.जिले के विभिन्न प्रखंडो के पंचायतों में वार्ड सदस्य के रिक्त पदों को भरने के लिये उपचुनाव किया जाना है. इसको लेकर जिला पंचायती शाखा ने तैयारी शुरू कर दी गयी है. चुनाव की संभावित तिथि सितंबर-अक्तूबर में निर्धारित है. इसको लेकर तीन जून को राज्य निर्वाचन आयोग में बैठक के बाद ही तिथि पर मुहर लगेगी.
गोड्डा जिला में कुल 41 पदों पर चुनाव किया जाना है. सभी पद ग्राम पंचायत सदस्य के लिये हैं. अकेले गोड्डा प्रखंड के गायछांद, रूपियामा, नेपुरा आदि पंचायतों में 27 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं. इसके अलावा पथरगामा प्रखंड में छह, ठाकुरगंगटी में दो व बोआरीजोर प्रखंड में छह ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव किया
जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




