दो भाइयों के विवाद का निबटारा करने गये एएसआइ घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

मामला हनवारा थाना का हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र के हनवारा गांव में दो भाइयों के जमीन विवाद का निबटारा करने गये एएसआइ गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना रविवार शाम की है. थाना क्षेत्र के हनवारा गांव में महेश साह व बदरी साह के बीच जमीन को विवाद चल रहा था. इसको […]
विज्ञापन
मामला हनवारा थाना का
हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र के हनवारा गांव में दो भाइयों के जमीन विवाद का निबटारा करने गये एएसआइ गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना रविवार शाम की है. थाना क्षेत्र के हनवारा गांव में महेश साह व बदरी साह के बीच जमीन को विवाद चल रहा था. इसको लेकर थाना में महेश साह ने आवेदन दिया था. विवाद का निबटारा करने थाना के एएसआई विमल सिंह गये थे. इसी बीच बदरी साह की ओर से पत्थरबाजी की गयी,
जिसमें एएसआई सिर में चोटें और और वह घायल हो गये. बाद में मामला शांत होने के बाद पुलिस ने बदरी साह को गिरफ्तार कर थाना लाया. वहीं उसकी पत्नी सुनैना देवी व एक ग्रामीण श्याम साह फरार हो गये. इनलोगों पर सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने तथा जांच करने गयी पुलिस पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




