सरकार की नीति अंगरेजी हुकूमत से ज्यादा खतरनाक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

जनसंपर्क. हेमंत सोरेन ने की पांच चुनावी सभा, कहा गोड्डा में झामुमो जीता तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को हटा कर मूल वासी को बना देंगे सीएम : हेमंत गायछंद मैदान, बरमसिया मैदान तथा पथरगामा में की तीन सभा गोड्डा : गोड्डा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी संजय मरीक यादव के पक्ष में वोट मांगने के लिए […]
विज्ञापन
जनसंपर्क. हेमंत सोरेन ने की पांच चुनावी सभा, कहा
गोड्डा में झामुमो जीता तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को हटा कर मूल वासी को बना देंगे सीएम : हेमंत
गायछंद मैदान, बरमसिया मैदान तथा पथरगामा में की तीन सभा
गोड्डा : गोड्डा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी संजय मरीक यादव के पक्ष में वोट मांगने के लिए प्रतिपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को गोड्डा में पांच सभाएं की. सदर प्रखंड गायछंद मैदान, बरतसिया मैदान व पथरगामा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार गरीब, आदिवासी व मूलवासी विरोधी है. इस सरकार ने अपने कार्यकाल में राज्य को बेचने का काम किया.
राज्य के लोगों के हित के साथ खिलवाड़ करते हुए स्थानीय नीति बनाकर लोगों पर थोंपने का काम किया है. सरकार की नीति अंगरेजी हकूमत से भी ज्यादा खतरनाक है. गरीबों के हिस्से के धोती साड़ी को समाप्त करने के बाद राज्य के किसानों की जमीन को पूंजीपतियों के हाथ बेचने का काम किया है.
गोड्डा इसका उदाहरण है. राज्य में भाजपा की सरकार को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है. गोड्डा चुनाव राज्य की दिशा व दशा को बदलने का काम करेगा. श्री सोरेन ने रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गोड्डा सीट पर झामुमो की जीत होती है, तो राज्य में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को बदलकर मूलवासी को मुख्यमंत्री बना देंगे. सभा को पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम तथा अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया.
इस अवसर पर घनश्याम यादव आदि भी मौजूद थे. वहीं पथरगामा में श्री सोरेन ने लोगों से पार्टी की जीत की अपील की. श्री सोरेन ने पथरगामा के लोगों से वोट मांगें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




