मानिकपुर गांव में पेयजल की समस्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2016 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

400 की आबादी शुद्ध पानी भी मयस्सर नहीं ठाकुरगंगटी : मानिकपुर पंचायत के मानिकपुर गांव में पेयजल की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाया है. गांव में 70 घर के तकरीबन 400 की आबादी को शुद्ध पानी भी मयस्सर नहीं हो पा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया को खराब चापाकल को ठीक कराये […]
विज्ञापन
400 की आबादी शुद्ध पानी भी मयस्सर नहीं
ठाकुरगंगटी : मानिकपुर पंचायत के मानिकपुर गांव में पेयजल की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाया है. गांव में 70 घर के तकरीबन 400 की आबादी को शुद्ध पानी भी मयस्सर नहीं हो पा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया को खराब चापाकल को ठीक कराये जाने के लिए कहा गया है पर इस ओर अब तक ध्यान नहीं दे रहे हैं.
ग्रामीण पानी के लिए एक किमी की दूरी तय कर पानी लाते हैं. ग्रामीण जयराम साह, जयप्रकाश साह, फकीर चंद्र साह आदि ने बताया कि साइकिल से पानी ढोकर ग्रामीणों को लाना पड़ता है. इससे आये दिन समस्या का सामना करना पड़ता है. बताया कि गरमी शुरू होने के पहले ही खराब चापाकल को दुरुस्त कराये जाने के लिए विभाग को भी अवगत कराया गया था.
पर इस ओर किसी का ध्यान नहीं है. इस कारण गांव में भीषण पेयजल संकट गहरा गया है. यदि इस ओर सुधार नहीं होता है तो ग्रामीण प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




