16 माह से खराब ट्रांसफाॅर्मर है खराब, ग्रामीणों में रोष

Published at :10 May 2016 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
16 माह से खराब ट्रांसफाॅर्मर है खराब, ग्रामीणों में रोष

बोआरीजोर : दलदली गोपालपुर पंचायत क्षेत्र के बागझोपा गांव में 16 माह से ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा हुआ है. विभाग की उदासीनता व बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने अब आंदोलन करने का मन बना लिया है. ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही ग्रामीण अंधेरे में डूब जाता है. वर्ष 2015 के जनवरी माह में […]

विज्ञापन

बोआरीजोर : दलदली गोपालपुर पंचायत क्षेत्र के बागझोपा गांव में 16 माह से ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा हुआ है. विभाग की उदासीनता व बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने अब आंदोलन करने का मन बना लिया है. ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही ग्रामीण अंधेरे में डूब जाता है. वर्ष 2015 के जनवरी माह में गांव में लगा दस केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया. इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गयी, लेकिन अब तक नया ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया गया है.

इस बाबत ग्रामीण कई विभाग को आवेदन भी दे चुके हैं. 16 माह बीत जाने के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदलने से विभाग की उदासीनता को दिखाता है. अब ग्रामीण विभाग के विरोध में आंदोलन करने को विवश होंगे. 15 दिनों में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो बागझोपा के सैकड़ों ग्रामीण विभाग के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे. ग्रामीण मंगल टुडू, कांग्रेस हेंब्रम, संजय टुडू, राजेश टुडू, संझला हेंब्रम आदि ने विभाग को आवेदन देकर ट्रांसफाॅर्मर बदले जाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola