बीजेपी हराओ देश बचाओ

Published at :09 May 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
बीजेपी हराओ देश बचाओ

पोड़ैयाहाट : स्थानीय होटल में रविवार देर शाम कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली में दो दिन पूर्व सोनिया गांधी ने बैठक में कहा है कि बीजेपी हराओ देश बचाओ. इसको लेकर पूरे देश में बीजेपी का विरोध किया जा रहा है. बीजेपी देश की मूल ढांचा […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : स्थानीय होटल में रविवार देर शाम कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली में दो दिन पूर्व सोनिया गांधी ने बैठक में कहा है कि बीजेपी हराओ देश बचाओ. इसको लेकर पूरे देश में बीजेपी का विरोध किया जा रहा है. बीजेपी देश की मूल ढांचा को बरबाद करने में लगी है. देश में अराजकता का माहौल उत्पन्न कर दिया है. रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल में विकास नहीं हो पाया है.

रघुवर सरकार ने जनता को बरगलाने का काम है. इस बार जनता मन बना ले तो महागंठबंधन ही राज्य को सही दशा दे सकता है. श्री अंसारी ने गोड्डा वासियों से महागंठबंधन के प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव को वोट देने की अपील की. श्री अंसारी ने कहा कि महागंठबंधन में जेएमएम किसी कारणवश गोड्डा में शामिल नहीं हो पाया. भविष्य में जेएमएम भी महागंठबंधन का हिस्सा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola