नाबालिग लड़की बरामद, कोर्ट में बयान दर्ज

गोड्डा : मेहरमा थाना क्षेत्र की भगायी गयी नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय में 164 के तहत नाबालिग का बयान दर्ज हुआ. जिसमे नाबालिग ने बताया कि रात के ग्यारह बजे व घर से लगभग 20 दिन पूर्व अपनी मरजी से भागी थी. उसने यह भी बताया कि […]
गोड्डा : मेहरमा थाना क्षेत्र की भगायी गयी नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय में 164 के तहत नाबालिग का बयान दर्ज हुआ. जिसमे नाबालिग ने बताया कि रात के ग्यारह बजे व घर से लगभग 20 दिन पूर्व अपनी मरजी से भागी थी. उसने यह भी बताया कि उसके माता-पिता उसकी शादी इच्छा के विपरित लड़के से कराना चाहते थे. नाबालिग ने अपने माता-पिता पर ही खुद को बेचने का आरोप लगाया है.
साथ ही यह भी आरोप लगाया कि दो वर्ष पहले उसके माता-पिता ने उसकी फुफेरी बहन को भी बेच दिया था. जिसका आज तक कुछ पता नहीं है. इसलिए मैं घर से भागी. गौरतलब हो कि नाबालिग की मां ने गांव के ही एक लड़के पर शादी की नियत से अपनी बच्ची का अपहरण करने का आरोप लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




