अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने छीनी मोटरसाइकिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

पोड़ैयाहाट के सुगाबथान के पास दिया घटना को अंजाम मधुपुर से बोहरा जा रहा था बाइक सवार पोड़ैयाहाट : प्रखंड थाना क्षेत्र में लगातार अापराधिक घटनाएं बढ़ गयी हैं. शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग के सुगाबथान के पास अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने भय दिखा कर बोहरा निवासी नवीन राउत से अपाचे […]
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट के सुगाबथान के पास दिया घटना को अंजाम
मधुपुर से बोहरा जा रहा था बाइक सवार
पोड़ैयाहाट : प्रखंड थाना क्षेत्र में लगातार अापराधिक घटनाएं बढ़ गयी हैं. शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग के सुगाबथान के पास अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने भय दिखा कर बोहरा निवासी नवीन राउत से अपाचे मोटरसाइकिल की छिनतई कर ली.
मधुपुर से जा रहा था बोहरा
नवीन राउत अपने अपाचे मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17 डी/3280 पर सवार होकर मधुपुर से अपने घर बोहरा जा रहा था. इस दौरान सुगाबथान पुल के पास घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल की छिनतई कर ली.
घटना की जानकारी नवीन राउत ने मौके पर अपने भाई पिंकू राउत जो रोजगार सेवक हैं के अलावा पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के पीए देवेंद्र को दिया. घटना की जानकारी को लेकर नवीन राउत तथा उनके संबंधी पोड़ैयाहाट थाना पहुंचे. सामाचार लिखे जाने तक पोड़ैयाहाट थाना में प्राथमिकी की कार्रवाई चल रही है.
घटना की जानकारी मिली है. अहतियात के तौर पर पुलिस द्वारा चेकपोस्ट लगा दिया है.
-अभिषेक कुमार, एसडीपीओ गोड्डा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




