सेवानिवृत फौजी के घर लाखों की चोरी

Published at :22 Jan 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत फौजी के घर लाखों की चोरी

गोडडा : लोहिनयानगर मुहल्ले के सेवानिवृत फौजी महेश चंद्र ठाकुर के घर लाखों के संपत्ति की चोरी हो गयी है. चोरों ने घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. घर के मालिक ने गुरुवार सुबह नगर थाने को मामले की जानकारी दी है. बताया जाता है कि वे करीब 15 दिनों से बाहर […]

विज्ञापन

गोडडा : लोहिनयानगर मुहल्ले के सेवानिवृत फौजी महेश चंद्र ठाकुर के घर लाखों के संपत्ति की चोरी हो गयी है. चोरों ने घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. घर के मालिक ने गुरुवार सुबह नगर थाने को मामले की जानकारी दी है. बताया जाता है कि वे करीब 15 दिनों से बाहर थे. गुरुवार को जब घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ पाया.

उन्होंने बताया कि वे घर में पांच ताला लगाकर गये थे. सबके सब टूटे हुए थे. घर के अंदर से सभी कीमती सामान गायब थे. हाल में ही उनकी बेटी की शादी होने वाली थी. इस कारण काफी सामान खरीद कर रखे थे. चोरी की इस घटना से आसपास के लोग आश्चर्यचकित हैं. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

क्या-क्या चोरी हुआ
चोरों ने पंद्रह हजार नकदी सहित तकरीबन एक लाख मूल्य के जेवरात चोरी की गयी है. सेवानिवृत फौजी काफी बुजुर्ग हैं.
पुलिस ने की तहकीकात
जानकारी होने पर पहुंचे नगर थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो स्थल पर पहुंचे जहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पहुंचकर पुलिस ने चोरी की घटना को जांच पड़ताल किया. थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों ने घर में अकेला पाकर चोरी की है. मामला दर्ज किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola