महानंद बने पांडुबथान के निर्विरोध उपमुखिया

गोड्डा : महानंद महतो पांडुबथान पंचायत के निर्विरोध उपमुखिया चुने गये हैं. पांडुबथान पंचायत भवन में हुए निर्वाचन कार्य के बाद श्री महतो को पांडुबथान पंचायत का उपमुखिया निर्वाचित किया गया है. निर्वाचन कार्य के पूर्व निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ दीवाकर प्रसाद द्वारा नवनिर्वाचित मुखिया रंभा देवी सहित पंचायत समिति सदस्य व पंचायत प्रतिनिधियों को […]
गोड्डा : महानंद महतो पांडुबथान पंचायत के निर्विरोध उपमुखिया चुने गये हैं. पांडुबथान पंचायत भवन में हुए निर्वाचन कार्य के बाद श्री महतो को पांडुबथान पंचायत का उपमुखिया निर्वाचित किया गया है. निर्वाचन कार्य के पूर्व निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ दीवाकर प्रसाद द्वारा नवनिर्वाचित मुखिया रंभा देवी सहित पंचायत समिति सदस्य व पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलायी गयी.
इसके बाद ही निर्वाचन प्रक्रिया की शुरूआत की गयी. निर्वाचित उपमुखिया को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. इस दौरान पूर्व मुखिया संजय कुमार सिंह भी मौजूद थे. वहीं पंचायत प्रतिनिधियो के बीच शपथ भी दिलायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




