सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

Published at :22 Jan 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

गोड्डा : गुरुवार को पथरगामा प्रखंड के केरवार से महागामा जाने के क्रम में बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी से केरवार गांव के रहने वाले वीरेंद्र किस्कू 23 वर्ष व दिलीप सोरेन 22 वर्ष केरवार गांव से महागामा अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे. […]

विज्ञापन

गोड्डा : गुरुवार को पथरगामा प्रखंड के केरवार से महागामा जाने के क्रम में बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी से केरवार गांव के रहने वाले वीरेंद्र किस्कू 23 वर्ष व दिलीप सोरेन 22 वर्ष केरवार गांव से महागामा अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे.

इस क्रम में गम्हरिया हाट से थोड़ी दूर पर अचानक बाइक के आगे बकरी आ जाने से बाइक चालक बकरी को बचाने के चक्कर में गड्ढा में जा गिर कर घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. ऑन ड्यूटी डॉ डीके चौधरी द्वारा घायलों का इलाज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola