रघुवर दास के नेतृत्व में हो रहा राज्य का विकास

Published at :21 Jan 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
रघुवर दास के नेतृत्व में हो रहा राज्य का विकास

गोड्डा : बुधवार को मेला मैदान में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का मुख्य अतिथि श्रम नियोजन मंत्री राजपलिवार, उपायुक्त हर्ष मंगला तथा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया. मेले में हजारों अभ्यर्थियों की भीड़ जमा थी. इस दौरान मंत्री पलिवार ने कहा कि राज्य में रघुवर सरकार अच्छा काम कर […]

विज्ञापन
गोड्डा : बुधवार को मेला मैदान में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का मुख्य अतिथि श्रम नियोजन मंत्री राजपलिवार, उपायुक्त हर्ष मंगला तथा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया. मेले में हजारों अभ्यर्थियों की भीड़ जमा थी. इस दौरान मंत्री पलिवार ने कहा कि राज्य में रघुवर सरकार अच्छा काम कर रही है.
युवाओं को रोजगार देने के लिये यह मेला आयोजित किया गया है. एक साल से भी कम की अवधि में ही राज्य सरकार ने विकास के कई आयाम को छूने का प्रयास किया है. विश्व बैंक की रेटिंग में झारखंड तेजी से विकास करने वाला तीसरा राज्य है. अन्य राज्यों की गति झारखंड से कहीं पीछे है.
वहीं अपने मंत्रालय श्रम विभाग के विषय में कहा कि फिलहाल पूरे देश में झारखंड का श्रम मंत्रालय बेहतर तरीके काम कर रहा है. विश्व बैंक ने भी इसकी वाहवाही की है. मजूदरों का भरोसा व विश्वास जीतने का काम उन्होंने बखूबी किया है.
पलायन रोकने पर है नजर : सरकार पूरे राज्य में पलायन रोकने के लिए बेहतर काम कर रही है. योजना बनाओ अभियान के तहत सभी को विशेष टास्क दिया गया है. साथ ही मंच से वैसे सभी रोजगार पाने वाले युवकों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. ताकी आने वाले दिनों में काम आदि में आ रही व्यवधान को सफलता पूर्वक निबटाया जा सके.
दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवनी पर भी डाला प्रकाश
वहीं मंत्री श्री पलिवार ने दत्तोपंत ठेंगड़ी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने पूरे देश में स्वदेशी जागरण मंच का निर्माण किया तथा पूरे देश में मजदूरों संगठन भारतीय मजदूर संघ का निर्माण किया. जो आज पूरे देश में मील का पत्थर साबित हुआ है.
बांटा नियुक्ति पत्र, किया स्टाल का निरीक्षण
इस दौरान मंत्री श्री पलिवार, डीसी हर्ष मंगला व एसपी संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच प्रमाण पत्र का भी वितरण किया. उन्होंने आवेदकों से कहा कि किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो वे संपर्क करें. जो भी कंपनियां अपना स्टाॅल लगाकर रोजगार देने के लिये इच्छुक हैं वहां जाकर आवेदक काम करें. दिक्कत आने पर शिकायत करें. वहीं मेला में लगाये गये विभिन्न निजी संस्थानों के स्टाॅलों का भी निरीक्षण किया.
मंत्री के आने के बाद भाजपाइयों ने किया अभिवादन
कार्यक्रम में पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री पलिवार का जोरदार स्वागत किया. पुष्प गुच्छ सौंपकर अभिभादन किया. इस दौरान पूर्व विधायक प्रशांत कुमार, भाजपा नेता राजीव मेहता, राजेश झा, मुनचुन झा, अंगद उपाध्याय, कृष्ण कन्हैया सहित दर्जनों भाजपा नेताओं ने अभिवादन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola