ऑटो पलटने से छह घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा रामगढ़ मुख्य मार्ग में बुधवार को परसोती गांव के पास ऑटो पलटने से छह लोग घायल हो गये. धोरैया थाना क्षेत्र के घंघराबांध से ऑटो सवारी लेकर देवदांड़ के राजबांध जा रही थी. इस क्रम में परसोती के पास आॅटो से नियंत्रण हट गया और ऑटो पलट गयी. इस घटना में ऑटो […]
विज्ञापन
गोड्डा : गोड्डा रामगढ़ मुख्य मार्ग में बुधवार को परसोती गांव के पास ऑटो पलटने से छह लोग घायल हो गये. धोरैया थाना क्षेत्र के घंघराबांध से ऑटो सवारी लेकर देवदांड़ के राजबांध जा रही थी. इस क्रम में परसोती के पास आॅटो से नियंत्रण हट गया और ऑटो पलट गयी.
इस घटना में ऑटो सवार संझली मुर्मू 40, संजय मुर्मू 22, मरांगमय टुडू 55, रामजतन मुर्मू 62, ताला सोरेन 58 वर्ष के अलावा छह माह का राजमुणी मरांडी घायल हो गये. घायलों में तीन की हालत गंभीर है. ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक मौके से भाग गया. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




