डीसी को जांच का दिया निर्देश

Published at :21 Jan 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी को जांच का दिया निर्देश

निर्णय . अनियमितता की शिकायत पर मंत्री राज पलिवार गंभीर गोड्डा : राज्य के श्रम कल्याण व नियोजन मंत्री राज पलिवार ने जिले के तीन विभागों द्वारा कार्य में की जा रही अनियमितता की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मंत्री श्री पलिवार रोजगार मेले के उदघाटन के बाद किसान भवन में […]

विज्ञापन

निर्णय . अनियमितता की शिकायत पर मंत्री राज पलिवार गंभीर

गोड्डा : राज्य के श्रम कल्याण व नियोजन मंत्री राज पलिवार ने जिले के तीन विभागों द्वारा कार्य में की जा रही अनियमितता की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मंत्री श्री पलिवार रोजगार मेले के उदघाटन के बाद किसान भवन में पत्रकारों को यह जानकारी दी. मंत्री श्री पलिवार को स्थानीय लोगों के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा शिकायत की गयी.

क्या मामला आया

मामले में शिकायत करते हुये बताया कि जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से पोषण सखी के चयन में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है. 40 से पचास हजार रुपये की वसूली प्रति चयन में की जा रही है.

गरीबों का हक मार कर पैसे वालों को नौकरी बेची जा रही है. वहीं जिले में स्कूली बच्चों के पोषाक को लेकर शिक्षा प्रखंड स्तर पर शिक्षा विभाग की ओर से पहले से चिह्नित कपड़ा व्यवसायों को अपने सॉफ्ट कॉर्नर में लेकर मेले का आयोजन कर पोषाक की बिक्री की व्यवस्था की जा रही है. बताया की जिलेभर में करीब सात करोड़ से भी ज्यादा की राशि पोषाक के लिये आवंटित है.

श्री पलिवार को जिले में एनएच 133 जो महगामा से पोड़ैयाहाट तक के रिपेयरिंग के कार्य में व्यापक लूट की जा रही है. एक ओर संवेदक व विभाग की मिलीभगत से घटिया काम के कारण सड़क से चिप्स उखड़ने लगा है.

अनियमितता की शिकायत को मंत्री ने गंभीरता से लिया

श्री पलिवार मामले की जानकारी के बाद काफी गंभीर हुये. कहा कि इस तरह की लूट भाजपा सरकार में नहीं चलने दी जायेगी. श्री पलिवार ने मौके पर ही डीसी से बात कर जांच कराने का निर्देश दिया.

होगी आवश्यक कार्रवाई

मंत्री श्री पलिवार ने कहा कि मामले की जांच टीम गठित कर करने का निर्देश दिया गया है. यह भी कहा कि मामले की रिर्पोट के बाद संबंधित विभाग को पत्र प्रषित कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, पूर्व विधायक प्रशांत कुमार, मुनचुन झा, पवन कुमार झा, शिवेश वर्मा, शिशिर ठाकुर मुख्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola