एसआरटी टीम के सदस्यों को दिये गये जरूरी टिप्स

Published at :19 Jan 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
एसआरटी टीम के सदस्यों को दिये गये जरूरी टिप्स

प्रखंडों में निकली जागरूकता रैली गोड्डा : योजना बनाओ अभियान को लेकर जिला स्तर पर पर्यवेक्षण व उन्मूखीकरण कार्यशाला सोमवाार को नगर भवन में आयोजित की गयी. कार्यशाला की शुरुआत डीडीसी रंजन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर उपविकास आयुक्त ने योजना बनाओ अभियान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश […]

विज्ञापन
प्रखंडों में निकली जागरूकता रैली
गोड्डा : योजना बनाओ अभियान को लेकर जिला स्तर पर पर्यवेक्षण व उन्मूखीकरण कार्यशाला सोमवाार को नगर भवन में आयोजित की गयी. कार्यशाला की शुरुआत डीडीसी रंजन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर उपविकास आयुक्त ने योजना बनाओ अभियान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला. एसआरटी टीम को कई अहम जानकारी दी.
महिला समूह व शिक्षकों को इस अभियान के दायित्वों को समझाया गया. बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से टीम को इस अभियान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी है. बताया कि इस अभियान को सफल बनाये में सभी की भागीदारी है. अकेले पंचायत प्रतिनिधियों के भरोसे छोड़ा नहीं जा सकता है. डीडीसी ने मौजूद सदस्यों को यह भी बताया कि गांव के समग्र विकास के लिये यह अतिआवश्यक है. ग्रामीण अपनी स्थानीय सरकार के माध्यम से योजनाओं का बेहतर चयन कर सकते हैं तथा गांव को स्वर्ग का रूप दे सकते हैं.
कहा कि योजना बनाओ कमेटी की ओर से मनरेगा, 14 वें वित्त आयोग आयोग की अनुशंसा के आधार पर पंचायतों का समग्र विकास करना है. इस अभियान द्वारा गांव के मजदूर कम से कम 100 दिन रोजगार प्राप्त कर सकेंगे. वहीं बीपीओ पुरुषोत्तम कुमार ने भी कार्यशाला के माध्यम से अहम जानकारी दी. बताया कि इस अभियान में पर्यवेक्षण टीम की भूमिका महत्वपूर्ण है. इस दौरान डीडीसी के अलावे जिला वन पदाधिकारी रामभरत, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जिप उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, नपं अध्यक्ष अजीत सिंह, घनश्याम यादव सहित जिप सदस्य मौजूद थे.
सदर प्रखंड में निकली जागरूकता रैली
योजना बनाओ अभियान को लेकर सदर प्रखंड में जागरूकता रैली निकाली गयी. इस अभियान को लेकर बीडीओ कंचन कुमारी भदौरिया की अध्यक्षता में रैली निकालकर जानकारी दी गयी. बीडीओ ने प्रखंड के विभिन्न जागरूकता समूहों को मामले की जानकारी दी तथा पंचायतों में इसको लेकर विशेष रूप से जागरूकता फैलाने की जानकारी दी.इस दौरान प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी ललन कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे.
अमरपुर व फुलवड़िया में भी निकाली रैली: वही ठाकुरगंगटी के अमरपुर व फुलवड़िया पंचायत में भी अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी. मुखिया अशोक कुमार महतो व फुलवड़िया पंचायत के सलोमी मूर्मू के अध्यक्षता में रैली निकाल कर पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक किया गया. इस दौरान बताया कि गांव स्तर पर प्राथमिकता वाले योजनाओं को चयन किया जाना है. स्थल देखकर योजना का चयन करना है जिससे सभी लोगों को लाभ मिल सकेगा.
निकाली जागरूकता रैली: बसंतराय. योजना बनाओ अभियान को लेकर दो पंचायतों में जागरूकता रैली निकाली गयी. कैवा व बेलडीहा पंचायत से रैली निकाल कर ग्रामीणों को योजना बनाओ अभियान के तहत जागरूक किया गया.
रैली के बाद प्रशिक्षण में बताया गया कि पंचायत क्षेत्र से जरूरतमंद योजनाओं का चयन करें. दांड़, बांध, पुल-पुलिया, सड़क, नाला आदि योजना का चयन करने की बातों पर बल दिया. प्रशिक्षक संजीव कुमार, सुप्रिया कुमारी, बीडीओ रामबालक कुमार, बीपीओ रूपेश कुमार शर्मा, दीपक कुमार, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola