महगामा कस्तूरबा की 41 छात्राओं को मिला टैब

Published at :17 Jan 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
महगामा कस्तूरबा की 41 छात्राओं को मिला टैब

महगामा : हगामा कस्तूरबा गांधी आवासिय विद्यालय के आठवीं कक्षा की 41 छात्राओं के बीच शनिवार को स्थानीय विधायक अशोक भगत ने टैब का वितरण किया. विधायक श्री भगत ने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है. आठवीं कक्षा के बच्चे अब टैब से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. कहा : छात्राएं टैब […]

विज्ञापन

महगामा : हगामा कस्तूरबा गांधी आवासिय विद्यालय के आठवीं कक्षा की 41 छात्राओं के बीच शनिवार को स्थानीय विधायक अशोक भगत ने टैब का वितरण किया. विधायक श्री भगत ने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है. आठवीं कक्षा के बच्चे अब टैब से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. कहा : छात्राएं टैब का प्रयोग कर बेहतर ढंग से पढ़ाई करें.

विधायक ने कहा कि हर बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा मिलनी चाहिए. इस बात का ध्यान रखे की टैब का इस्तेमाल पढ़ाई के लिये ही करें. वहीं टैब पाकर छात्राएं काफी खुश थी. इस दौरान आशुतोष चक्रवती, विजय शर्मा, वार्डेन संगीता कुमारी, दर्शना पांडेय, सीमा कुमारी, नीलम सोरेन, श्रवण कुमार, अब्दुल जब्बार, कविता रानी भगत आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola