भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल

Published at :16 Jan 2016 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल

गोड्डा : बसंतराय थाना क्षेत्र के कोरियाना गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में जमकर मारपीट हो गयी. जिसमे तीन लोगों के घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार आठ बीघा जमीन में हिस्सेदारी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमे एक पक्ष से मोसमात फूलन, ललिता देवी, निशा देवी […]

विज्ञापन
गोड्डा : बसंतराय थाना क्षेत्र के कोरियाना गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में जमकर मारपीट हो गयी. जिसमे तीन लोगों के घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार आठ बीघा जमीन में हिस्सेदारी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी.
जिसमे एक पक्ष से मोसमात फूलन, ललिता देवी, निशा देवी तथा दूसरे पक्ष के चानन यादव, वकील यादव, पंकज यादव, सुनील यादव आदि शामिल हैं. पीड़ित पक्ष ने बसंतराय थाना में मामले की जानकारी देकर आरोपित पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. बसंतराय थाना की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. महिला वार्ड में तीनों घायल का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है.
अभी मैं आवश्यक कार्यों से बाहर हूं. दोनों पक्ष में पूर्व से विवाद चल रहा है.
– संजय पासवान, थाना प्रभारी, बसंतराय.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola