सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Published at :15 Jan 2016 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत

गोड्डा : गोड्डा जिला के देवदांड़ थाना क्षेत्र के बारामोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार लालजी मड़ैया 45 वर्ष की मौत हो गयी. देवदांड़ थाना की पुलिस व चौंकीदार बरजू राय से मिली जानकारी के अनुसार लालजी मड़ैया मूलत: रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरौता गांव का रहने वाला था. बुधवार को रामगढ़ के […]

विज्ञापन
गोड्डा : गोड्डा जिला के देवदांड़ थाना क्षेत्र के बारामोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार लालजी मड़ैया 45 वर्ष की मौत हो गयी. देवदांड़ थाना की पुलिस व चौंकीदार बरजू राय से मिली जानकारी के अनुसार लालजी मड़ैया मूलत: रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरौता गांव का रहने वाला था. बुधवार को रामगढ़ के सरौता से अपनी बाइक से रिश्तेदार के घर खरकचिया जा रहा था. बारामोड़ के पास बाइक से उन्होंने नियंत्रण खो दिया. दुर्घटना स्थल पर ही बाइक सवार लालजी मड़ैया की मौत हो गयी. देवदांड़ थाना के प्रभारी थानेदार प्यारे लाल द्वारा मामले की सूचना मिलने पर बारामोड़ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे.
शव की शिनाख्त व जांच पड़ताल किये जाने के बाद यूडी केस दर्ज कर मृतक का शव कब्जे में लेकर चौकीदार बरजू राय के माध्यम से सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सदर अस्पताल में सूचना मिलने पर पहुंचे रिश्तेदार जियालाल मड़ैया ने बताया कि मृतक को चार पुत्र व एक पुत्री है. बच्चों के परवरिश की चिंता हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola