शहर में पानी के लिए हाहाकार

Published at :13 Jan 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में पानी के लिए हाहाकार

छह दिनाें से पानी की सप्लाई बंद वार्ड एक व तीन के मुहल्लेवासियों को दूषित पेयजल से नहीं मिल रहा निजात गोड्डा : नगर पंचायत क्षेत्र के आधे दर्जन मुहल्लों में पीने के पानी की किल्लत से मुहल्लेवासी परेशान हैं. शहर की तकरीबन तीन हजार से चार हजार की आबादी पेयजल से महरूम है. यह […]

विज्ञापन
छह दिनाें से पानी की सप्लाई बंद
वार्ड एक व तीन के मुहल्लेवासियों को दूषित पेयजल से नहीं मिल रहा निजात
गोड्डा : नगर पंचायत क्षेत्र के आधे दर्जन मुहल्लों में पीने के पानी की किल्लत से मुहल्लेवासी परेशान हैं. शहर की तकरीबन तीन हजार से चार हजार की आबादी पेयजल से महरूम है. यह हाल जनवरी माह में ही है तो गरमी में क्या होगा यह सोच सभी परेशान हैं. पानी की सप्लाई बीते छह दिनों से बंद है.
थक-हारकर मुहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी विभाग को दी. शहर के अल्पसख्यंक बहूल इलाका जैसे असनबनी, रौशनबाग, फसियाडेंगाल, लोहियानगर से सटे क्षेत्र व नगर थाना परिसर में रहने वाले कई घरों में छह दिनों से पानी नसीब नहीं हुआ है. घरेलू कार्यो को तो लोग जैसे-तैसे कर रहे हैं.
लेकिन पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है. इन क्षेत्रों में एक दर्जन से ऊपर नल हैं. लेकिन कई दिनों से पानी नदारद है. अकेले नगर थाना परिसर में तीन नल है. जिससे क्वार्टर में रहने वाले पुलिस कर्मियों को पानी की आवश्यकता पुरी हो जाने के बाद भी असनबनी मुहल्ले के लोगों को भी यहां से पानी मिल जाता था. अब इन जगहों पर भी पानी की आपूर्ति बंद है.
मुहल्लेे के बीबी रूकसाना, गुलरजान, बीबी शकीना आदि ने बताया कि सप्लाई वाटर के लिए मुहल्लेवासी घंटों खड़े रहते हैं. लेकिन एक बूंद भी पानी सही ढंग से मुहल्लेवासियों को नसीब नहीं है. सुधार नहीं होने पर मुहल्लेवासियों ने आंदोलन का मूड बना लिया है.
रौतारा व बढ़ौना मुहल्ले में दूषित पानी की हो रही आपूर्ति
वहीं शहर के वार्ड नंबर एक व बढ़ौना आदि क्षेत्रों में भी पानी की समस्या विकराल हो गयी है.पानी के लिए लोग अब सप्लाई वाटर पर नही बल्कि डिब्बा बंद जारों पर पूरी तरह से निर्भर हो गये हैं. तकरीबन डेढ़ वर्षों से इन क्षेत्रों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है. मुहल्लेवासी कई बार इसकी शिकायत कर थक चुके हैं. लोगों ने अब विभाग से ही खुद को किनारा कर लिया है. मरम्मत के अभाव में इन नलों से दूषित पानी मिल रहा है.
क्या कहते हैं वार्ड पार्षद व मुहल्लेवासी
मुहल्लेवासी सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शहादत अंसारी ने बताया कि यह समस्या हाल के दिनों में है. जबकि अभी गरमी आना बाकी है. जिला पेयजल विभाग व नगर पंचायत की लापरवाही से परेशानी निश्चित रूप से बढ़ गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola