विश्वविद्यालय में है बेहतर पढ़ाई का माहौल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण में किया फोकस गोड्डा : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोड्डा कॉलेज के विज्ञान भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ जीके ठाकुर व उपस्थित प्रोफेसर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. मौके पर प्राचार्य डॉ […]
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण में किया फोकस
गोड्डा : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोड्डा कॉलेज के विज्ञान भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ जीके ठाकुर व उपस्थित प्रोफेसर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. मौके पर प्राचार्य डॉ ठाकुर ने कहा कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का यह 24वां स्थापना दिवस है. विश्वविद्यालय बनने के बाद से लगातार यहां नये-नये पाठ्यक्रमों को बढ़ावा मिला है.
वर्तमान में विवि में आठ विषयों से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की जा रही है. विवि को यूजीसी द्वारा वर्ष 2007 में बीएड की पढ़ाई के लिये मान्यता देने के बाद प्रतिवर्ष विवि के अंतर्गत पड़ने वाले सभी बीएड कॉलेज में 100 छात्र-छात्राओं को बीएड की पढ़ाई सफलता पूर्वक करायी जा रही है. डॉ ठाकुर ने कहा कि अब छात्रों को बेहतर पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. विवि स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है.
1992 में हुई विवि की स्थापना
डॉ ठाकुर ने छात्रों को बताया कि पहले भागलपुर विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों की पढ़ाई होती थी. वर्ष 1992 में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




