राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में सामाजिक समरसता बनाये रखने पर बल

Published at :11 Jan 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में सामाजिक समरसता बनाये रखने पर बल

गोड्डा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक शहर के स्थानीय महर्षी मेंही पब्लिक स्कूल में की गयी. बैठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता मंडल के नेतृत्व में की गयी. संघ की बैठक संघ गीत व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद शुरू हुई. इस अवसर पर स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुये […]

विज्ञापन

गोड्डा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक शहर के स्थानीय महर्षी मेंही पब्लिक स्कूल में की गयी. बैठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता मंडल के नेतृत्व में की गयी. संघ की बैठक संघ गीत व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद शुरू हुई.

इस अवसर पर स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुये संघ चालक मधुसूदन मंडल ने संघ के इतिहास पर प्रकाश डाला. वहीं इसके बाद संघ चालक द्वारा भारत देश की एकता व अक्षुण्णता को बनाये रखने के लिये जाति, भेद-भाव, वर्ण विभेद से दूर रहकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया.
वहीं गांधीवादी विचारक प्रशांत मंडल ने भी समय के साथ समाज मे फैले कुरीतियों को मिटाने पर बल दिया. श्री मंडल ने बताया कि समाज के छुआछूत घटा है तथा समाजिक समरसता बढ़ी है. वहीं विभाग संयोजक वंशीधर उपाध्याय ने धर्मांतरण व आतंकवाद को समाज का भस्मासुर बताया है. मौके पर परिक्षीत मंडल, विनोद सिंह पन्ना, नीरज कुमार, चिकू प्रसाद, जयप्रकाश यादव, गौमाता सुरक्षा सेना के संयोजक, प्रदीप कुमार विद्यार्थी, त्रिपुरारी मिश्रा, गोविंद मंडल, सुनील सिंह, निखिल झा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola