दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

Published at :08 Jan 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

गोड्डा : सुनसान जगह पर अकेली लड़की को जाते देख उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार मनोज कुमार मरांडी को पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया. मनोज मरांडी सुंदरपहाड़ी थाना अंतर्गत मोहनपुर प्रधान टोला का रहने वाला है. पीड़िता ने सुंदरपहाड़ी […]

विज्ञापन

गोड्डा : सुनसान जगह पर अकेली लड़की को जाते देख उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार मनोज कुमार मरांडी को पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया. मनोज मरांडी सुंदरपहाड़ी थाना अंतर्गत मोहनपुर प्रधान टोला का रहने वाला है.

पीड़िता ने सुंदरपहाड़ी थाना में लिखित आवेदन देते हुए उस पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 02/16 के अनुसार बीते वर्ष 25 दिसंबर को अपने रिश्तेदार के घर वह मोहनपुर से कल्हाजोर जा रही थी कि दो बजे दिन में सुनसान जंगली इलाके में दुष्कर्मी मनोज ने उसे पकड़ लिया. छुड़ाने के लाख प्रयास व हल्ला के बावजूद भी कोई नहीं पहुंचा.

मनोज ने दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को यह धमकी भी दी कि किसी को बतायी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. घर में जब उसने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी तो 02 जनवरी को पंचायती रखी गयी. लेकिन दुष्कर्मी मनोज मरांडी पंचायती में नहीं आया. जिस कारण पीड़िता ने अपने पति के साथ थाना जाकर मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola