आज जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव

Published at :07 Jan 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
आज जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव

गोड्डा : बुधवार को किसान भवन में जिला परिषद के चुनाव की जानकारी लेने आयोग के ऑब्जर्वर रविंद्र प्रसाद सिंह पहुंचे. इस दौरान श्री सिंह ने किसान भवन में अधिकारियों के साथ आवश्यक जानकारी ली. श्री सिंह चुनाव के दौरान होने वाले आशंकाओं को लेकर अधिकारी सहित प्रेस प्रतिनिधियों से भी बात की. श्री सिंह […]

विज्ञापन

गोड्डा : बुधवार को किसान भवन में जिला परिषद के चुनाव की जानकारी लेने आयोग के ऑब्जर्वर रविंद्र प्रसाद सिंह पहुंचे. इस दौरान श्री सिंह ने किसान भवन में अधिकारियों के साथ आवश्यक जानकारी ली. श्री सिंह चुनाव के दौरान होने वाले आशंकाओं को लेकर अधिकारी सहित प्रेस प्रतिनिधियों से भी बात की.

श्री सिंह ने बताया कि गोड्डा, देवघर आदि के चुनाव के ऑब्जर्वेशन को लेकर आयोग की ओर से उन्हें भेजा गया है. मालूम हो कि गुरुवार को समाहरणालय में जिला परिषद तथा अध्यक्ष पद का चुनाव वोटिंग के माध्यम से होगा. गोड्डा के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए साढ़े दस बजे तथा उपाध्यक्ष के लिए दो बजे नाम निर्देशन किया जायेगा.

नाम निदेर्शित पत्रों की समीक्षा 10:45 बजे तथा उपाध्यक्ष के लिए 02:15 बजे का समय एवं अध्यक्ष का मत पत्र 11:25 तथा उपाध्यक्ष का 02:55 में तैयार किया जायेगा. अध्यक्ष के लिए 11:40 तथा उपाध्यक्ष के लिए 03:10 बजे वोटिंग का समय का तथा अध्यक्ष पद के परिणाम की घोषणा 12:30 एवं उपाध्यक्ष के लिए चार बजे निर्धारित किया गया है. कल ही दोनों पद के लिए शपथ दिलायी जायेगी.
इधर, सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के एक दावेदारी बसंती देवी के साथ 14 सदस्य बाहर टूर से सात जनवरी को नामांकन के समय गोड्डा आयेंगे. बताया जाता है कि उक्त पद के वे सशक्त दावेदार हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola