पंचायत चुनाव के दौरान कहा था सरकार को चुनाव के एक माह पहले शराब पर लगानी चाहिए रोक

Published at :06 Jan 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान कहा था सरकार को चुनाव के एक माह पहले शराब पर लगानी चाहिए रोक

विधानसभा में मामला उठाने पर दिया था जोर कोरका गांव में भाजपा के कई नेता भी थे मौजूूद गोड्डा : काश विधायक रघुनंदन मंडल होते तो चुनाव व खास तौर पर पंचायत चुनाव से पूर्व शराब बंदी का मामला विधानसभा में उठाते . पंचायत चुनाव के दौरान 26 नवंबर को कोरका स्थित आवास में विधायक […]

विज्ञापन
विधानसभा में मामला उठाने पर दिया था जोर
कोरका गांव में भाजपा के कई नेता भी थे मौजूूद
गोड्डा : काश विधायक रघुनंदन मंडल होते तो चुनाव व खास तौर पर पंचायत चुनाव से पूर्व शराब बंदी का मामला विधानसभा में उठाते . पंचायत चुनाव के दौरान 26 नवंबर को कोरका स्थित आवास में विधायक रघुनंदन मंडल से प्रभात खबर से यह बात साझा किया था.
विधायक उस वक्त चुनाव में शराब की हो रही जोरदार बिक्री व उपयोग से काफी दुखी थे. मिलते ही कहा कि अखबार के माध्यम से ये बात सरकार के पास जाना चाहिए कि चुनाव में खासकर पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासन व सरकार को एक माह पहले शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगा देनी चाहिए. शराब के कारण पंचायत तथा गांव के लोगों को दिग्भ्रमित कर गलत कार्य कराया जाता है. इसमे खासकर युवा विशेष रूप से मार्ग से भटक रहा है.विधायक ने इस बात पर भी जोर दिया था कि विधानसभा सत्र के दौरान उनकी ओर से सदन में मामला उठाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola