छत से गिरकर महगामा में युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के रविदास टोला में छत से गिरकर 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम अर्जुन रविदास बताया जाता है. घटना देर शाम की है. छत पर युवक कुछ काम करने गया था. पैर लड़खड़ा जाने के कारण युवक छत से नीचे गिर गया. गिरने के बाद हुये […]
विज्ञापन
महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के रविदास टोला में छत से गिरकर 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम अर्जुन रविदास बताया जाता है. घटना देर शाम की है. छत पर युवक कुछ काम करने गया था.
पैर लड़खड़ा जाने के कारण युवक छत से नीचे गिर गया. गिरने के बाद हुये रक्तस्त्राव के बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गयी. हालांकि शव को परिजनों ने उठाकर महगामा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक डाॅ नुरूल हक ने मृत घोषित कर दिया. छोटे भाई ने अस्पताल परिसर में मामले की जानकारी दी. जानकारी होने पर महगामा थाना की पुलिस भी पहुंची तथा परिजनों का बयान लेने में जुटी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




