नशेड़ी पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर कीटनाशक पिलायी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2015 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखनी गांव में नशेड़ी पति सीताराम साह ने पत्नी पिंकी देवी (37 वर्ष) के साथ मारपीट कर कीटनाशक दवा पिला दी. पीड़िता पिंकी देवी ने पुलिस को दिये फर्द बयान में बताया कि सोमवार की रात पति सीताराम साह ने नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट की. जिसके […]
विज्ञापन
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखनी गांव में नशेड़ी पति सीताराम साह ने पत्नी पिंकी देवी (37 वर्ष) के साथ मारपीट कर कीटनाशक दवा पिला दी. पीड़िता पिंकी देवी ने पुलिस को दिये फर्द बयान में बताया कि सोमवार की रात पति सीताराम साह ने नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट की. जिसके बाद बेहोशी हालत में कीटनाशक दवा पिला दी. महिला ने बताया कि पति अक्सर मारपीट करते हैं. महिला कोषांग में मामला देने के बाद पिछले रविवार को महिला कोषांग से पति को समझा कर विदाई दी गयी थी.
इसके बाद भी ससुराल में शराब के नशे में पति द्वारा पिटाई की गयी. इधर, नगर थाना की पुलिस महिला का फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गयी है. महिला के भाई संतोष कुमार व पिता श्रवण साह ने बताया कि सीताराम साह अक्सर पिंकी देवी के साथ मारपीट करता है. नगर थाना प्रभारी से सीताराम साह पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




