15 दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिली सफलता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Dec 2015 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : पोड़ैयाहाट के बक्सरा में स्वास्थ्य कर्मी संजय मांझी की हत्या मामले का उद्भेदन पोड़ैयाहाट थाना पुलिस 15 दिन बाद भी नहीं कर पायी है. वहीं पोड़ैयाहाट पुलिस ने इस मामले को जल्द ही निबटा लेने का दावा भी कर रही है. बता दें दिसंबर माह में स्वास्थ्यकर्मी संजय मांझी की हत्या गला रेतकर […]
विज्ञापन
गोड्डा : पोड़ैयाहाट के बक्सरा में स्वास्थ्य कर्मी संजय मांझी की हत्या मामले का उद्भेदन पोड़ैयाहाट थाना पुलिस 15 दिन बाद भी नहीं कर पायी है. वहीं पोड़ैयाहाट पुलिस ने इस मामले को जल्द ही निबटा लेने का दावा भी कर रही है. बता दें दिसंबर माह में स्वास्थ्यकर्मी संजय मांझी की हत्या गला रेतकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी.
पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी की मोबाइल को भी जब्त किया था. लेकिन पुलिस अब तक मामले का उद्भेदन नहीं कर पायी है.
मोबाइल डिटेल से भी नहीं मिली सफलता
बक्सरा हत्याकांड को लेकर पुलिस दाे मामले पर अनुसंधान कर रही थी. एक ओर पुलिस का मानना था कि यह घटना प्लांटेट है. हत्या की प्राथमिकी लूट व मर्डर के रूप में रूप दर्ज की गयी है. पुलिस मोबाइल का डिटेल खंगालने के बाद केस की गुत्थी सुलझाने का दावा रही थी. वहीं अब पुलिस इस मामले में विफल साबित हुई है. इस बात की पुष्टि एसपी ने भी की थी.
डीजीपी को करा चुके हैं अवगत
इस मामले को लेकर पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने डीजीपी से बात कर हत्या की गुत्थी सुलझाने की मांग की है. उन्होंने बताया है कि क्षेत्र में अापराधिक गतिविधियां बढ़ी है. नबंवर में लूटपाट की घटना बक्सरा गांव के पास हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




