छात्रों को बताया साफ-सफाई का महत्व

Published at :25 Dec 2015 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों को बताया साफ-सफाई का महत्व

पथरगामा : गुरुवार को एसबीएसएसपीएस कॉलेज में एनएसएस यूनिट तीन कैंप का विधिवत उदघाटन प्राचार्य वीरेंद्र सिंह व प्रभारी प्रो शोभाकांत झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. श्री सिंह ने साफ-सफाई का महत्व को बताते हुए कहा कि इसके लिए हम सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है. साथ ही अपने गांव, मुहल्ले, घर, […]

विज्ञापन

पथरगामा : गुरुवार को एसबीएसएसपीएस कॉलेज में एनएसएस यूनिट तीन कैंप का विधिवत उदघाटन प्राचार्य वीरेंद्र सिंह व प्रभारी प्रो शोभाकांत झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. श्री सिंह ने साफ-सफाई का महत्व को बताते हुए कहा कि इसके लिए हम सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है. साथ ही अपने गांव, मुहल्ले, घर, आस-पास को स्वच्छ बनाने की आवश्यकता है.

तब जाकर हमारा देश स्वच्छ हो पायेगा. इसके लिए एनएसएस के स्वयं सेवकों को लोगों को जागरूक कर इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है. वहीं एनएसएस के प्रो शोभाकांत झा ने बताया कि विशेष कैंप के तहत खैरबन्नी आदिवासी टोला को चयनित किया गया है. जहां स्वयं सेवक स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे.

यह कार्यक्रम 30 दिसंबर तक चलेगा. मौके पर राकेश कुमार पांडेय, रोहित, निधि कुमारी, नेहा, मेघा, लक्ष्मी, सुमन, सौम्या, महारानी, रंजना, सोनम, आर्या स्वयं सेवक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola